Today's Current Affairs [6th March 2022] - All Important News
प्रश्न- वर्ष 2020 में DefExpo का 11वाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया गया था ?
उत्तर – लखनऊ, उत्तरप्रदेश
प्रश्न- भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने ‘आरोग्य वनम’ का उद्घाटन कहाँ किये है ?
उत्तर – राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली
प्रश्न- हाल ही में 51वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर – 04 मार्च 2022
प्रश्न-हाल ही में कहाँ होने वाले एशिया के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है ?
उत्तर – गाँधीनगर, गुजरात
प्रश्न-शून्य भेदभाव दिवस 2022 की थीम क्या है ?
उत्तर – Remove laws that harm, create laws that empower
प्रश्न-पहली बार किस वर्ष ‘शून्य भेदभाव दिवस’ मनाया गया था ?
उत्तर – वर्ष 2014 में
प्रश्न- स्त्री मनोरक्षा परियोजना किसके सहयोग से तैयार किया गया है ?
उत्तर – NIMHANS, बेंगलुरु
प्रश्न- सुशासन के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए “सबका विकास महक्विज” श्रृंखला किसने शुरू की है ?
उत्तर – MyGov
प्रश्न- हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वे क्या थे ?
उत्तर – क्रिकेट खिलाड़ी
प्रश्न-अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन ( ICDO ) ने विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 1 मार्च को मनाने की घोषणा किस वर्ष की ?
उत्तर – वर्ष 2012
प्रश्न- पौधे से निर्मित कोविड वैक्सीन ( Covifenz ) बनाने वाली पहली कंपनी का नाम क्या है ?
उत्तर – मेडिकैगो ( Medicago )
प्रश्न- हाल ही में किस मोटर वाहन कंपनी ने नया ईवी ब्रांड ‘विडा’ शुरू किया है ?
उत्तर – हीरो ( Hero )
प्रश्न- हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘स्वदेश दर्शन पुरस्कार’ की शुरुआत की गई है ?
उत्तर – पर्यटन मंत्रालय
प्रश्न- हाल ही में विश्व जन्मजात विकार दिवस WHO के द्वारा कब मनाया गया ?
उत्तर – 3 मार्च
प्रश्न- हाल ही में किस राज्य सरकार ने ऊंट संरक्षण और विकास नीति की घोषणा की है ?
उत्तर – राजस्थान
स्त्री मनोरक्षा परियोजना
महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2022 के दूसरे दिन “स्त्री मनोरक्षा परियोजना” का शुभारंभ किया है। यह परियोजना NIMHANS, बेंगलुरु के सहयोग से तैयार किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य देश की महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना और मनोवैज्ञानिक आरोग्य पर जोर देना है।
स्त्री मनोरक्षा परियोजना के तहत देशभर में 6 हजार वन स्टॉप केंद्र के पदाधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह परियोजना वन स्टॉप सेंटर के पदाधिकारियों के क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की वे हिंसा तथा मुसीबत का सामना करके OSC केंद्र पर आने वाली महिलाओं के मामलों को हल करने की तकनीक और कौशल से लैस हो।
DefExpo 2022 ( डेफएक्सपो 2022 )
डेफएक्सपो रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख द्विवार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें स्थल, जल तथा वायु रक्षा प्रणालियों के साथ-साथ मातृभूमि सुरक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाता है। इस वर्ष मार्च 2022 में डेफएक्सपो का 12वाँ संस्करण गांधीनगर, गुजरात में आयोजित होना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। पिछले वर्ष 2020 में डेफएक्सपो का 11वाँ संस्करण लखनऊ, उत्तरप्रदेश में आयोजित किया गया था।
सबका विकास महाक्विज श्रृंखला
MyGov ने सुशासन के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए “सबका विकास महाक्विक” श्रृंखला शुरू की है। यह श्रृंखला 1 मार्च 2022 को लॉन्च किया गया। यह श्रृंखला कई सरकारी योजनाओं और पहलों के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।सबका विकास महाक्विज एक साल तक चलने वाला प्रोजेक्ट है। इसमें 14 एपिसोड शामिल है जिसे Quiz.MyGov.in पर होस्ट किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें