Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 8 मार्च 2022

UPMSP Exam Time-Table 2022: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल

 

UPMSP Exam Time-Table 2022: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल

UPMSP Exam Time-Table 2022: देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। 

वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।  परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा। आगे देखिए हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम-

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी - 24 मार्च 2022

गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022

पेंटिंग आर्ट - 28 मार्च 2022

कम्प्यूटर - 30 मार्च 2022

अंग्रेजी - 1 अप्रैल 2022

सामाजिक विज्ञान - 4 अप्रैल 2022

विज्ञान - 6 अप्रैल 2022

संस्कृत - 8 अप्रैल 2022

गणित - 11 अप्रैल 2022

मंगलवार को यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। आगे नीचे परीक्षाा टाइम-टेबल का पीडीएफ भी दिया जा रहा है जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी - 24 मार्च 2022

भूगोल - 26 मार्च 2022

गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022

पेंटिंग आर्ट - 30 मार्च 2022

अर्थशास्त्र - 1 अप्रैल 2022

कंप्यूटर - 4 अप्रैल 2022

अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022

रसायन विज्ञान / इतिहास - 8 अप्रैल 2022

शारीरिक शिक्षा - 11 अप्रैल 2022

गणित / बॉयोलॉजी - 13 अप्रैल 2022

भौतिक विज्ञान - 15 अप्रैल 2022

सामाजिक विज्ञान - 18 अप्रैल 2022

संस्कृत - 19 अप्रैल 2022

नागरिक शास्त्र - 20 अप्रैल 2022

UP Board Exam Time-Table 2022













शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें