Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 23 मार्च 2022

UPTET Result 2022: ये हो सकती है वो तारीख, जिस दिन आएंगे परिणाम


 

UPTET Result 2022: ये हो सकती है वो तारीख, जिस दिन आएंगे परिणाम

UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (UPTET) के परिणाम अब किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। हालांकि UPTET परिणाम 2022 जारी करने की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है।मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो 25 मार्च या इस सप्ताह के अंत तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद  की जा सकती है।परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जनवरी के अंत में जारी की गई थी। अब उम्मीदवार अपने परिणाम देखने की उम्मीद कर रहे हैं और उसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जो उम्मीदवार UPTET 2022 में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in (जारी होने के बाद) पर देख सकते हैं। बता दें, UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी को राज्य भर में किया गया था। UPTET-2021 के लिए प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। प्राथमिक स्तर के लिए कुल 2,532 परीक्षा केंद्र और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए राज्य भर में कुल 1,733 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

राज्य में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09%) शामिल हुए थे। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल 7,48,810 (85.72%) उपस्थित हुए थे। परीक्षा के लिए 1,62,511 पर्यवेक्षकों, 8530 पर्यवेक्षकों, 1423 उड़न दस्तों के अलावा 5,814 वर्ग-3 और 14,059 वर्ग-4 कर्मचारियों को सेवा में लगाया गया था।बता दें, UPTET-2021 को 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दिया गया था, एक पेपर लीक के कारण परीक्षा को 23 जनवरी को फिर से आयोजित  किया गया था।

UPTET Result 2021: रिजल्ट ऐसे करें चेक

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in या पर जाएं।

स्टेप 2- यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3-अब आपके सामने सेलेक्टड उम्मीदवारों की लिस्ट दिखने लगेगी।

स्टेप 4- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख लें।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें