Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

CUET exam 2022: NTA ने CUET के इंफोर्मेशन बुलेटिन में किया बदलाव, पढ़ें ये नोटिस



 CUET exam 2022: NTA ने CUET के इंफोर्मेशन बुलेटिन में किया बदलाव, पढ़ें ये नोटिस

CUET 2022 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET 2022 के इंफोर्मेशन बुलेटिन में कुछ बदलाव किया है। इसमें मार्किंग स्कीम में कुछ बदलावों के साथ दूसरे भी कुछ बदलाव किए गए हैं। स्टूडेंटस् ये बदलाव सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in. से देखे जा सकते हैं।

इसमें पहले लिखा गया था कि अगर कोई सवाल पेपर में से हटाया जाता है तो जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें 5 अंक कंपनसेंट के तौर पर दिए जाएंगे। अब नई मार्किंग स्कीम के अनुसार अगर कोई सवाल गतल पाया जाता है या फिर किसी सवाल को पेपर में से हटाया जाता है तो उन उम्मीदवार को जिन्होंने वो सवाल अटैंप्ट किया था, उन्हें 5 ्ंक दिए जाएंगे। 

आपको बता दें कि  केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल, 2022 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in.  पर जा सकते हैं।

CUET 2022 यूजीसी द्वारा वित्त पोषित सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 2022-23 शैक्षणिक सत्र से यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। 6 मई, 2022 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें