Rajasthan VDO recruitment 2022: राजस्थान वीडीओ परीक्षा की मार्किंग स्कीम और सिलेबस जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ग्रामसेवक मुख्य परीक्षा के लिए संशोधित सिलेबस जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि राजस्थान ग्रामसेवक मुख्य परीक्षा आयोजन 9 जुलाई काे हाेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से सिलेबस डाउनलोड किया जा सकता है।
इसकाे लेकर अधीनस्थ सेवा बोर्ड ने मुख्य परीक्षा की स्कीम भी जारी कर दी है । पाठ्यक्रम जारी हाेने के बाद भी अभ्यर्थियों काे मुख्य परीक्षा के समय काे लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 13 अप्रैल 2022 काे जारी प्रेस नाेट में ग्रामसेवक मुख्य परीक्षा का आयाेजन 9 जुलाई 2022 काे सुबह 10 से 12 बजे तक हाेना बताया।
मार्किंग स्कीम Main exam:
भाषा: 50 marks (हिंदी 30, इंग्लिश 20)
मैथ्स: 40
जनरल नॉलेज: 20
ज्योग्राफी और नेचुरल रिसोर्स: 30
एग्रीकल्चर एंड इक्नोमिक्स रिसोर्स: 30
इतिहास और कल्चर: 30
कुल 160 सवाल होंगे जो 200 अंक होंगे। परीक्षा तीन घंटे की होगी। आपको बता दें कि वीडीओ भर्ती में 1500 पदों का इजाफा किया गया था। पहले जहां ग्राम विकास अधिकारी ( वीडीओ ) के 3896 पदों पर भर्ती होनी थी, वहीं अब 5396 पदों पर भर्तियां होनी है। चयन बोर्ड ने संशोधित वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ताजा ब्योरे के अनुसार वीडीओ के कुल 5396 पदों में से 4557 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र व 839 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए होंगे।
सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। मेन एग्जाम में सामयिक विषय, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, भारत व राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास, इतिहास व संस्कृति से सवाल आएंगे। इसके अलावा साधारण मानिसक योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कंप्यूटर बेसिक, राज्य जिला तहसील पंचायत स्तर पर राजस्थान का प्रशासनिक ढांचा के प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें