Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

UP : माध्यमिक शिक्षा में समूह घ के 20 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी भर्ती, आउटसोर्सिंग के आधार पर होगी भर्तियां


 

UP : माध्यमिक शिक्षा में समूह घ के 20 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी भर्ती, आउटसोर्सिंग के आधार पर होगी भर्तियां

माध्यमिक शिक्षा से संबंधित स्कूलों में कई स्तरों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां समूह ‘घ की होंगी। विभाग ने छह महीने की कार्ययोजना में समूह ‘घ के 20485 पदों यानी अनुसेवकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है। ये भर्तियां आउटसोर्सिंग से होंगी। इसके साथ ही सहायताप्राप्त माध्यमिक स्कूलों में 3089 लिपिकों की भर्तियों की भी योजना है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

मुख्यमंत्री के सामने पेश कार्ययोजना में छह महीने में एडेड स्कूलों के लिपिकों की भर्ती अगले छह महीने में करने का प्रस्ताव रखा गया है। अल्पसंख्यक स्कूलों में भी 1161 पद शिक्षकों के रिक्त हैं इसके लिए एजेंसी का चयन भी छह महीने के अंदर कर भर्तियां की जाएगी।

100 दिनों के अंदर भी होंगी कई भर्तियां

84 ऐसे स्कूल हैं जिनका संचालन शुरू होगा और इसके लिए 2100 शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों व अन्य पद पर भर्तियां शुरू होंगी। सहायताप्राप्त अशासकीय संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों के 703 पदों पर चयन की प्रक्रिया तय की जाएगी और भर्तियां होंगी। प्रदेश में 41 हाईस्कूल व 18 इंटर कॉलेजों का निर्माण शुरू होगा जिनके बनने के बाद 703 पदों का सृजन होगा। 65 बालिका छात्रावास बन कर तैयार हैं, जिनके संचालन के लिए 195 पदों पर भर्तियां होंगी।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें