Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

UP Police SI PET Admit Card: यूपीपीबीपीबी 9534 एसआई भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 अप्रैल से, जल्द जारी होगा पीईटी शेड्यूल

UP Police SI PET Admit Card: यूपीपीबीपीबी 9534 एसआई भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 अप्रैल से, जल्द जारी होगा पीईटी शेड्यूल

UP Police SI PET Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ (यूपीपीबीपीबी ) की ओर से उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), प्लाटून कमांडर पीएसी अग्निशमन द्वितीयक अधिकारी के कुल 9534 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 25 अप्रैल 2022 से किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जल्द ही एसआई पीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों  एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।  

 हालांकि अभी इस संबंध में तिथिवार पीईटी की सूचना अलग से जारी की जानी है। यूपी पुलिस की ओर से एसआई भर्ती 2021 परीक्षा के परिणाम 14 अप्रैल 2022 को जारी किए जा चुके हैं। यूपीपीबीपीबी ने यूपी पुलिस एसआई परीक्षा परिणाम के साथ ही कटऑफ मार्क्स और अगले चरण शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर की लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अपना रिजल्ट अभी तक न देखा हो वे यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UP Police SI Result 2022 and PET Notice

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस एसआई भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 302.09405 रही। EWS की कटऑफ 285.56168, ओबीसी की कटऑफ 287.51425, एससी की 260.14439 और एसटी की 223.33388 रही। 

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें