Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 4 मई 2022

Daily Current Affairs | 4 May Current Affairs 2022



Daily Current Affairs | 4 May Current Affairs 2022


 1). प्रतिवर्ष “विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस” कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 3 मई

2). जीन बैंक परियोजना स्थापित करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन सा है ?

उत्तर – महाराष्ट्र

3). अटल न्यू इंडिया चैलेंज किस संस्थान के अटल इनोवेशन मिशन का एक प्रमुख कार्यक्रम है ?

उत्तर – नीति आयोग

4). हाल ही में किस राज्य में पूर्वोत्तर भारत की पहली गाय एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है ?

उत्तर – असम

5). अविभाज्य सुरक्षा के सिद्धांत को बनाए रखने के लिए वैश्विक सुरक्षा पहल को शुरू करने वाला पहला देश कौन सा बना है ?

उत्तर – चीन

6). हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के नए सलाहकार कौन बने है ?

उत्तर – तरुण कपूर

7). हाल ही में हर्षदा शरद गरुण ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है ?

उत्तर – स्वर्ण पदक

8). 1 मई 2022 को किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( CBDT ) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – संगीता सिंह

9). हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी क्राइस्ट स्टेच्यू किस देश में बनकर तैयार हुई है ?

उत्तर – ब्राजील

10). विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2022 की थीम क्या है ?

उत्तर – डिजिटल घेराबंदी के तहत पत्रकारिता


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2022 

प्रतिवर्ष दुनिया भर में 3 मई को “विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस” मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम “डिजिटल घेराबंदी के तहत पत्रकारिता” है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस और मीडिया की आजादी के महत्त्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है।

सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने और प्रशासन तक आम लोगों की आवाज को पहुंचाने में प्रेस यानी मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मीडिया की स्वतंत्रता कुशलतापूर्वक कार्य करने हेतु अत्यंत आवश्यक मानी जाती है।

यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस की सिफारिश के बाद दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी। यह दिवस 3 मई को विंडहोक घोषणा की वर्षगांठ को चिन्हित करता है। वर्ष 1991 की विंडहोक घोषणा एक मुक्त, स्वतंत्र और बहुलवादी प्रेस के विकास से संबंधित है।

महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना 

हाल ही में महाराष्ट्र कैबिनेट ने भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना “महाराष्ट्र जीन बैंक” को मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य महाराष्ट्र में समुद्री विविधता, स्थानीय फसलों के बीज और पशु विविधता सहित आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करना है। यह परियोजना महाराष्ट्र राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जाएगी और मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के अधीन समितियों द्वारा इसकी देखरेख की जाएगी।

महाराष्ट्र जीन बैंक प्रोजेक्ट सात विषयों पर काम करेगा, जो निम्न है – (1) समुद्री जैव विविधता (2) स्थानीय फसल/बीज की किस्में (3) देशी मवेशियों की नस्लें (4) मीठे पानी की जैव विविधता (5) घास के मैदान, झाड़-झंखाड़ और पशु चरने वाली भूमि जैव विविधता (6) वन अधिकार के तहत क्षेत्रों के लिए संरक्षण और प्रबंधन योजना (7) वन क्षेत्रों का कायाकल्प


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें