Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 4 मई 2022

UP Police SI Bharti DV-PST List: 5 मई की 9534 एसआई भर्ती के डीवी पीएसटी के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची और एडमिट कार्ड जारी



 UP Police SI Bharti DV-PST List: 5 मई की 9534 एसआई भर्ती के डीवी पीएसटी के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची और एडमिट कार्ड जारी

UP Police SI Bharti DV-PST List and Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) के कुल 9534 पदों के लिए हई भर्ती के लिए अभी दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण चल रहा है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बोर्ड ने 5 मई से 7 मई तक  DV-PST में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही उनकेएडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in पर दी गई चयन सूची में अपना नाम चेक कर सकते  हैं। जिन अभ्यर्थियों के नाम चयन सूची में हैं वे एडमिट कार्ड भी अब डाउनलोड कर सकते हैं।  

Download admit card

इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन दो चरणों में 25 अप्रैल से 28 अप्रैल 2022 तक और 4 मई 2022 से 18 मई 2022 तक 8 जोन मुख्यालयों के जनपदों -आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर में स्थिति रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया जाना प्रस्तावित है। अब 5 से 7 मई के लिए सूची और एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें