Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 6 मई 2022

Sarkari Naukri: सरकारी विभागों में 26454 पदों पर भर्ती का अभियान शुरू- मुख्यमंत्री भगवंत मान



 Sarkari Naukri: सरकारी विभागों में 26454 पदों पर भर्ती का अभियान शुरू- मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुरुवार को सरकारी विभागों में रिक्त पड़े  26454 पदों पर भर्ती अभियान शुरू किया। गुरुवार से पंजाब की नई सरकार के कार्यकाल के 50 दिन पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन सभी पदों पर भर्ती मेरिट के आधार पर होगी ऐसे में किसी की सिफारिश या घूस के लिए कोई जगह नहीं होगी।

 गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री मान ने कहा, "पिछले 50 दिनों में हमने कई बड़े फैसले किए हैं और उन्हें लागू भी किए हैं।"उन्होंने कहा, "आज , राज्य के लोगों के लिए मैं अच्छी खबर देने जा रहा हूं। सरकारी विभागों में 26,454 पदों पर भर्ती का विज्ञापन समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया है।"

अभ्यर्थियों को नौकरी उनकी डिग्री के आधार पर दी जाएगी। इसके लिए किसी की भी सिफारिश या घूस नहीं चलेगी। पूरे पादर्शी तरीके से भर्ती की जाएगी।सरकार ने 25 विभागों में रिक्तियों का विज्ञापन निकाला है जिसमें कृषि, वित्त, पुलिस व जल संसाधन विभाग शामिल हैं।

सोमवार को पंजाब सरकार की कैबिनेट ने 26,454 पदों को भरने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी सरकारी व प्राइवेट नौकरियां निकलेंगी।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें