Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 5 मई 2022

UP Police SI Recruitment 2022 : यूपी पुलिस एसआई नई भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी, कल अहम दिन

 

UP Police SI Recruitment 2022 : यूपी पुलिस एसआई नई भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी, कल अहम दिन

UP Police SI Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में एसआई एएसआई की नई भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 66 पदों असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लेरिकल) के 143 पदों व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 34 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराने को लेकर एग्जाम एजेंसियों से टेंडर मांगे गए हैं। 

कंपनियों को 6 मई सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच बोर्ड कार्यालय में आकर अपनी निविदाएं पेश करनी हैं। बोर्ड ने कहा है कि कंपनियों की ओर से कई तरह के प्रश्न पूछे गए गए थे और समस्याएं बताई गई थीं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन सभी प्रश्नों के जवाब देते हुए नया आरएफक्यू जारी किया है। नए आरएफक्यू में बताया गया है कि भर्ती परीक्षा आयोजित करने की इच्छुक कंपनियों ने क्या प्रश्न पूछे थे, उनकी क्या दिक्कतें थीं और भर्ती बोर्ड ने इस पर क्या फैसला लिया है।  

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड बहुत जल्द SI व ASI के 243 पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन शुरू करेगा।  नई एसआई व एएसआई भर्ती में परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) से कराई जाएगी। इसमें करीब एक लाख अभ्यर्थियों के बैठने की उम्मीद है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा व कंप्यूटर टाइपिंग में 750-750 अभ्यर्थियों के बैठने की उम्मीद है।

नया नोटिस देखने के लिए क्लिक करें 

परीक्षा एजेंसी को 2500 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों का बैंक तैयार करने का कहा गया है। प्रश्न जनरल हिंदी, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स, न्यूमेरिकल व मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड, रीजनिंग से संबंधित होंगे। 

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें