Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 6 मई 2022

UPPSC Result : प्रवक्ता सिविल इंजीनियरिंग के 125 पदों का परिणाम घोषित

 

UPPSC Result : प्रवक्ता सिविल इंजीनियरिंग के 125 पदों का परिणाम घोषित

UPPSC Recruitment Result : उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग (UPTED) के तहत प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता सिविल इंजीनियरिंग के 125 पदों का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 125 अभ्यर्थियों में से 26 महिलाओं का भी चयन हुआ है। चयनित 26 महिला अभ्यर्थियों में से 24 यूपी की हैं जबकि दो दूसरे प्रदेश की हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

हरेन्द्र ने किया टॉप, आयुष्मान दूसरे स्थान पर: चयनित 125 अभ्यर्थियों में से हरेन्द्र सिंह राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: आयुष्मान सिवाच और हर्षित सिंह राजपूत हैं। करन सिंह चौथे, अजीत श्रीवास्तव पांचवें, संचित सिंह छठवें, मयंक चौधरी सातवें, गौरव सिंह आठवें, कर्ण सिंह नौवें और सोएब आलम अंसारी 10वें स्थान पर हैं। लड़कियों में प्रज्ञा ने 31वां स्थान प्राप्त कर टॉप किया है।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें