UPSSSC PET 2022: PET में नहीं शामिल होना आपके लिए साबित हो सकती है बड़ी भूल, जानें इसमें हिस्सा लेकर कैसे ला सकते हैं अच्छे मार्क्स
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है और इसके द्वारा लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। UPSSSC द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है।
UPSSSC ने राज्य में पहली बार PET 24 अगस्त 2021 को आयोजित की थी। PET के स्कोरकार्ड की वैल्यू एक साल के लिए ही है। इसलिए आयोग ने दूसरी बार इसके आयोजन के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया है। दरअसल आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक राज्य में दूसरी बार PET का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जाएगा।
PET में नहीं शामिल होना साबित हो सकता है बड़ी भूल :
राज्य में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली PET में हिस्सा नहीं लेना अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी भूल साबित हो सकती है। दरअसल राज्य में जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल समेत कई पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इसके अलावा आयोग द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार तथा नगर निकाय जैसे विभागों में भी भर्ती की जाती है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन विभागों में भी UPSSSC जल्द ही भर्ती निकाल सकती है। वहीं, इन भर्तियों में से अधिकतर भर्तियां ग्रुप C की हैं, इसलिए इनमें हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना आवश्यक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें