Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 26 जून 2022

यूजीसी ने किया नेट परीक्षा की तारीखों का ऐलान

 

 यूजीसी ने किया नेट परीक्षा की तारीखों का ऐलान

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार शनिवार को ट्वीट कर यूजीसी-नेट 2022 की तारीखों का ऐलान किया।प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए चक्रों के लिए एनटीए की ओर से परीक्षाओं के संचालन की तिथियां 08, 09, 11, 12 जुलाई, 2022 और 12, 13, 14 अगस्त, 2022 हैं।

 विस्तृत तिथि पत्र जल्द ही nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी आवेदकों को शुभकामनाएं भी दी हैं। इससे पहले अप्रैल में यूजीसी-नेट इस साल जून के पहले या दूसरे सप्ताह में इसका आयोजन करने वाला था। इस बीच, यूजीसी-नेट के लिए फॉर्म जमा करने की तारीख 30 मई, 2022 (एएनआई) तक बढ़ा दी गई है।

एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने पर ऐसे करें डाउनलोड-

UGC NET Exam 2022 admit card ऐसे डाउनलोड करें

1- यूजीसी नेट  की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2- होम पेज पर दिख रहे UGC NET admit card link पर क्लिक करें।

3- अब नेट परीक्षा का पेज खुलेगा जिसमें लॉगइन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किए  जा  सकते  हैं।

भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी संभाल कर रख लें।

यूजीसी नेट का आयोजन साल में दो बार  किया जाता है,  लेकिन कोरोना महामारी के चलते  दिसंबर 2021 यूजीसी  नेट को स्थगित  कर  दिया  गया था। दिसंबर 2021 की परीक्षा स्थगित होने के बाद यूजीसी नेट जून 2022 सत्र की परीक्षा में  देर हो  रही  थी  यही  कारण है कि यूजीसी नेट साइकिल को नियमित  करने के  लिए एनटीए ने दिसंबर और  जून साइकिल की  परीक्षाएं एक साथ आयोजित  कराने का फैसला किया था। दोनों चक्र की  यूजीसी नेट परीक्षाएं सीबीटी  मोड से आयोजित की  जाएंगी। 

Ugc Net


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें