Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 2 जून 2022

JEE मेन 2022: एडमिट कार्ड के साथ जारी होगा Self-Declaration फॉर्म, भरनी होगी ये डिटेल्स



 JEE मेन 2022: एडमिट कार्ड के साथ जारी होगा Self-Declaration फॉर्म, भरनी होगी ये डिटेल्स

JEE MAIN 2022 SESSION 1 ADMIT CARD: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सेशन 1 के लिए ज्वाइंट इंजीनियरिंग एग्जामिनेशन (JEE) मेन  एडमिशन कार्ड जारी करेगी। JEE मेन सेशन 1 का आयोजन  20 जून से 29 जून के बीच  किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे वह आधिरकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से  एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE मेन 2022 के पेपर - BE, BTech और BArchऔर बीप्लानिंग पेपर क्रमशः पेपर 1 और पेपर 2A और पेपर 2B के रूप में आयोजित किए जाएंगे। NTA ने बुधवार, 1 जून को JEE मेन 2022 सेशन 2 आवेदन पोर्टल को भी फिर से खोल दिया है। जेईई मेन का आवेदन 1 जून से 30 जून के बीच उम्मीदवार कर सकते हैं।

NTA JRE मेन एडमिड कार्ड  के साथ एक सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) भी जारी करेगा। जेईई मेन सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म पर, आवेदकों को हाल ही में की गई ट्रैवल  की डिटेल्स और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देनी होगी। बता दें, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले जेईई मेन 2022 पहले से ही भर लें।

JEE Main 2022 Admit Card: एडमिट कार्ड ऐसे करें चेक

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- "JEE Main 2022 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।

स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

ये है परीक्षा की तारीख

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून 2022 में JEE मेन सेशन 1 परीक्षा 2022 आयोजित करेगी। सेशन 1  के लिए  20 , 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2022 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का समय

JEE Main परीक्षा में दो शिफ्ट में होंगी- पहली  शिफ्ट सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी और दूसरी  शिफ्ट दोपहर 3 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे समाप्त होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड होगी।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें