Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

CBSE CTET July 2022 Notification Date out : इंतजार खत्म सीटेट ने घोषित की नोटिफिकेशन की डेट और परीक्षा तिथि



CBSE CTET July 2022 Notification Date out :  इंतजार खत्म सीटेट ने घोषित की नोटिफिकेशन की डेट और परीक्षा तिथि

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी (सीटीईटी) जुलाई 2022 के नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बता दे सीटेट परीक्षा देश के सभी जगह आयोजित की जाती है और जो भी शिक्षक भर्तियां केंद्रीय स्तर पर या राज्य स्तर पर आती है। उनको सीटेट के जरिये भरा जाता हैं, गौरतलब है कि केंद्रीय सरकारी विद्यालयों में शिक्षक पदों की नौकरी के लिए सीटेट परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

3 जून 2021 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईट) योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि सात वर्ष से बढ़ाकर आजीवन कर दी है। इस परीक्षा क्रेज इतना है कि छात्र इस परीक्षा में बढ़चढ़ कर आवेदन करते हैं। और अच्छे से नंबरों से पास करने की कोशिश करते है। तो आइये बात करते सीटेट जुलाई 2022 के नोटिफिकेशन को लेकर नया व ताजा अपडेट क्या है कृपया इस पोस्ट विस्तार से जरूर पढ़िए।

सीटेट जुलाई 2022 का नोटिफिकेशन कब तक आएगा?

सीटेट जुलाई 2022 के नोटिफिकेशन को लेकर युवाओं में इस कदर उत्साह है। कि सीटेट का नोटिफिकेश जारी होने पर आवेदन कर सके और सीटेट परीक्षा पास कर जो भी केंद्रीय या राज्य स्तर पर शिक्षक की वैंकसी आ रही है।उसमें अप्लाई कर सके। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन को 15 जुलाई, 2022 तक जारी किया जा सकता है। 

CTET July 2022 Notification : सीटेट नोटिफिकेशन कैसे देखें

  • उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।
  • आपको पेज के सबसे नीचे Candidate Activity नाम का बॉक्स दिखाई देगा।
  • इसी बॉक्स में लिंक जनरेट हो जाएगा। 

सीटेट 2022 की परीक्षा कब है?

आमतौर पर सीटेट का नोटिफिकेशन परीक्षा से तीन महीने पहले जारी किया जाता है. क्योंकि जुलाई 2020 एडिशन के रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर से 26 अक्टूबर 2021 को हुए थे और परीक्षाएं 16 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थीं । अगर इस पैटर्न को देखा जाए तो 16वें एडिशन की सीटेट जुलाई 2022 परीक्षा जुलाई या अगस्त में आयोजित होना मुश्किल है. सीटेट इस परीक्षा पैटर्न में बदलाव किये जा रहे है शायद इसी कारण सीटेट नोटिफिकेशन जारी होने में समय लग रहा है, सीटेट का एग्जाम  दिसंबर या जनवरी में कराए जाने संभावना है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती हैं किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बना कर रखें। 

How To Apply CTET 2022 Exam,  ऐसे करें आवेदन

  •  सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Apply For July CTET Exam 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, आपके मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें तथा सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य के संदर्भों के लिए एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

परीक्षा पैटर्न

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित करता है। पेपर-1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले अभ्यर्थियों के लिए होता है। वहीं ऐसे उम्मीदवार जो प्राइमरी और अपर प्राइमरी पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर-2 में बैठना अनिवार्य होता है। 

इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। और हमारे द्वारा प्रकाशित खबरों से अपडेट रहने के लिए आप इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें। और सबसे पहले अपडेट पाने के लिए आप हमारें टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है जहां शिक्षा और सरकारी नौकारी से संबंधित  सभी सूचनाएं उपलब्ध करायी जाती है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel


Ctet 2022 release notification?, exam date of Ctet 2022? Jobs 2022 Ctet 2022 CBSE,Central Teacher Eligibility Test


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें