Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 1 अगस्त 2022

सीएम योगी ने यूनीफॉर्म के लिए 1200 रुपए अभिभावकों के खाते में भेजा, बोले-अब स्कूलों में शिक्षक और बच्चे दोनों दिखते हैं



 सीएम योगी ने यूनीफॉर्म के लिए 1200 रुपए अभिभावकों के खाते में भेजा, बोले-अब स्कूलों में शिक्षक और बच्चे दोनों दिखते हैं

मुख्यमंत्री योगी ने यूनीफॉर्म के लिए 1200 रुपए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार हम 1200 रुपए दे रहे। हमने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत श्रावस्ती से की। परिणाम अच्छे रहे। संख्या बढ़ी है।उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जनजीवन प्रभावित रहा है। सबसे अधिक शिक्षा प्रभावित रही। लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर स्कूलों पर पड़ा। हमने ऑनलाइन क्लास/दूरदर्शन से शुरुआत की लेकिन हमारे प्रदेश में अभिभावकों के पास उतने संसाधन नहीं थे। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्कूल चलो अभियान में संख्या बढ़कर 1.91 करोड़ हुई है। हम डीबीटी के माध्यम से समान दे रहे हैं। 2017 से पहले स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं थी। भवन खराब थे, झाड़ियों के बीच में बच्चे आते थे। बच्चे और शिक्षक दोनों गायब दिखते थे। उस समय हमने एक अभियान चलाया था ऑपरेशन कायाकल्प। बेसिक शिक्षा में बच्चों की संख्या 1.34 की संख्या को 1.91 करोड़ तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सारे गांव ऐसे हैं जहां के स्वंत्रता संग्राम सेनानी होंगे लेकिन लोग जानते नहीं होंगे। हमें उनके चित्र को स्कूल में लगवा कर मॉर्निंग असेंबली में बताइए। स्थानीय जरूरतों और चीजों को पढ़ाई में उद्धरण दीजिए, इससे बच्चे समाज के प्रति संवेदनशील होंगे।

बच्चा स्कूल से निकाल जाए तो भी उससे जुड़े रहिए। वो आगे पढ़ाई करता रहे, ये सुनिश्चित कीजिए। उसे स्कूल बुलाते रहिए। इससे वह भावनात्मक रूप से आपसे और स्कूल से जुड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा शिक्षक देने वाला यूपी है। पांच वर्षों की प्रगति संतोषजनक है लेकिन इसे और बेहतर बनाने की जरूरत है।


Cm Yogi OrderDBTUp News

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें