प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्याल: इस बार परास्नातक के 14 विषयों में दाखिला शुरू
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय एवं मंडल के संबद्ध 657 कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए 25 से रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश 25 अगस्त तक लिए जाएंगे। परिसर में प्रवेश मेरिट के आधार पर हो रहा है। शैक्षिक सत्र 2022-23 से परास्नातक में तीन नए विषयों को शामिल किया गया है।
नए सत्र से अंग्रेजी, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन विषय से छात्र परास्नातक में प्रवेश हो रहा है। इसके लिए 30-30 सीटें तय की गई हैं। लोक प्रशासन प्रतियोगी छात्रों की पंसद होती है। जबकि अंग्रेजी और मनोविज्ञान से पीजी करने वाले छात्र बढ़ी संख्या में होते हैं। इससे पहले संस्थान में 11 विषयों में पीजी था। अब पीजी में कुल 14 विषयों की पढ़ाई होगी। विदित हो कि वर्ष 2016 में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। इसके बाद हिंदी, संस्कृत, दर्शनशास्त्रत्त्त्त्, प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्रत्त्त्त्, समाजकार्य, व्यवहारिक अर्थशास्त्रत्त्त्त्, रक्षा अध्ययन एवं वाणिज्य में परास्नातक की पढ़ाई परिसर में शुरु हुई। हरेक विषय की 30-30 सीटें तय की गई है।
40 फीसदी से कम अंक पर नहीं मिलेगा दाखिला
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कटऑफ तय कर दिया गया है। सभी पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग श्रेणीवार अंक अनिवार्यता लागू की गई है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में 40 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 35 फीसदी अंक होना अनिवार्य किया है। प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस बार सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियो के लिए 50 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45 फीसदी अंक अनिवार्य होने चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें