Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

छह साल बाद हुआ प्रमोशन, 226 बनेंगे सचिवालय में अनुभाग अधिकारी



 छह साल बाद हुआ प्रमोशन, 226 बनेंगे सचिवालय में अनुभाग अधिकारी

उत्तर प्रदेश सचिवालय को छह साल बाद अनुभाग अधिकारी के रिक्त चल रहे पदों पर मंगलवार को नए अधिकारी मिले हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग ने पात्रता सूची से वरिष्ठता के आधार पर 226 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति किए जाने का आदेश मंगलवार को जारी किया। 

वरिष्ठता सूची से वर्तमान में रिक्त चल रहे अनुभाग अधिकारी के पदों पर तैनाती के लिए 422 अधिकारियों के नाम पात्रता सूची में शामिल किए गए हैं। इनमें से पदोन्नति के लिए वरिष्ठता के आधार पर 272 की सूची तैयार की गई। जिसमें से अनुभाग अधिकारी के रिक्त पदों पर 226 अधिकारियों की तैनाती की आदेश जारी कर दिया गया है। बाकी 46 की तैनाती 2022-23 में अनुभाग अधिकारी के रिक्त होने वाले पदों पर किया जाएगा।  

तमाम अधिकारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हुए

उ.प्र. सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र और सचिव ओंकार नाथ तिवारी ने बताया है कि छह साल से न्यायिक विवादों के कारण अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। उच्च न्यायालय में चली लंबी न्यायिक लड़ाई में विभागीय कार्मिकों के पक्ष में निर्णय होने के बाद अनुभाग अधिकारियों के पद पर पदोन्नति आदेश जारी हो सका है। पदोन्नति प्रक्रिया बाधित रहने से बड़ी संख्या में समीक्षा अधिकारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गए।

पदोन्नति के लिए सीएम के प्रति आभार 

पदोन्नति आदेश जारी होने पर सचिवालय के कर्मचारी नेता शशिकांत शुक्ला, मुदस्सिर हुसैन, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, विनीत शर्मा, सीमा गुप्ता, ओपी त्रिपाठी, संजय सिंह, विमलेश कुमार, मीरा तिवारी आदि ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह तथा अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को बधाई दी है। 


ये पदोन्नत हो बने अनुभाग अधिकारी


अनुभाग अधिकारी बनने वालों में मृदुला जयदीप, आलोक पांडेय, नंद किशोर शुक्ल, जेपी सिंह, नीरज सक्सेना, सुनीता मिश्रा, दिलीप सिंह बोरा, रमेश तिवारी, रविंद्र रावत, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र वर्मा, किशोर टंडन, रंजना गौड़, नीरु शर्मा, आभा भटनागर संगीता भटनागर सहित 226 अधिकारी शामिल हैं।


Uttar PradeshUp NewsSecretariat

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीमियम कंटेंट ♛

View More →
प्रीमियम खबरें लोड हो रही हैं...