Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन : फिर बढ़ीं 538 स्कूलों में 1.07 लाख सीटें



 बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन : फिर बढ़ीं 538 स्कूलों में 1.07 लाख सीटें

बिहार बोर्ड ने इंटर नामांकन के लिए फिर 538 स्कूलों को शामिल किया है। इससे इंटर नामांकन में अब लगभग एक लाख सात हजार सौ सीटें बढ़ गयी हैं। बोर्ड द्वारा इसे ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। इंटर नामांकन 2022-23 सत्र में इस बार कुल 7754 स्कूल और कॉलेजों में 26 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इसकी सूची बोर्ड द्वारा भी जारी की गयी है। पटना जिले की मानें तो जिले में 439 स्कूल कॉलेज एक लाख 53 हजार सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जिलावार बढ़ी हुई सीटों की सूची जारी की गयी है।

ज्ञात हो कि इस बार पिछले साल यानी 2021-22 सत्र के इंटर नामांकन से 2134 अधिक स्कूल और कॉलेज शामिल हुए है। वहीं सीटों की बात करें तो 2021-22 सत्र में कुल 17 लाख सात हजार सीटें बोर्ड द्वारा जारी की गयी थी, लेकिन इस बार छह लाख से अधिक सीटें बढ़ी हैं। इससे छात्र अपनी पसंद के स्कूल और कॉलेज में आसानी से नामांकन ले पाएंगे। बोर्ड द्वारा इस बार इंटर नामांकन के लिए भरपूर सीटे दी गयी हैं। बोर्ड की मानें तो इस बार मैट्रिक परीक्षा में 12 लाख 86 हजार 971 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा तीन लाख 24 हजार 128 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। इसमें 57 हजार 817 परीक्षार्थियों ने कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी। इसमें 50 हजार के लगभग उत्तीर्ण हुए। 

उत्क्रमित स्कूलों में 40 से 120 सीटों पर होगा नामांकन 

बोर्ड द्वारा राज्य के 541 स्कूल की सूची जारी की गयी है। इसमें ज्यादातर स्कूलों को संकायवार 40-40 सीटें आवंटित की गयी हैं। वहीं सौ के लगभग स्कूलों में संकायवार 120-120 सीटें भी आवंटित हुई हैं। बोर्ड की मानें तो स्कूल के पास मूलभूत संरचना के आधार पर संकायवार सीटें दी गयी हैं। 


इन जिलों के स्कूलों को किया गया उत्क्रमित 

मधुबनी - 196, सहरसा - चार, सुपौल - 65, दरभंगा - पांच, जमुई - 77, पूर्वी चंपारण - चार, पूर्णिया - 38, मुजफ्फरपुर - 23, समस्तीपुर - 112, रोहतास - एक, नवादा - एक, गोपालगंज - दो, सीवान - एक, पश्चिम चंपारण - एक, वैशाली - एक, कटिहार - सात, सारण - दो, शेखपुरा - एक



Bihar Board Exam 2023Bihar Board Inter Admission

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें