आजमगढ़ में शिक्षामित्र को मनबढ़ों ने मारी गोली
आजमगढ़,। सम्मोपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक बाइक पर सवार बदमाशों ने शिक्षामित्र को गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से वह बाइक समेत जमीन पर गिर गया। घटना के समय वह घर से बाजार जा रहा था। सूचना मिलने पर बरदह थाने की पुलिस पहुंची। घायल शिक्षामित्र को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बरदह के इसहाकपुर निवासी आद्या प्रसाद राजभर (43) पुत्र सतीराम शिक्षामित्र हैं। वह गांव के एक सरकारी विद्यालय पर पढ़ाते हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन घर में मेहमान आने वाले थे। ऐसे में स्वागत के लिए वह ठेकमा बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। दोपहर साढ़े बारह बजे जैसे ही वह सम्मोपुर गांव के पास पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और पीछा करके आद्या पर गोली चला दी।
गोली बाएं हाथ में लगने से वह बाइक समेत गिर गए। इधर, बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बरदह पुलिस पहुंची। उन्हें पीएचसी ठेकमा ले जाया गया। जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें