Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 1 अगस्त 2022

CUET Admit Card 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस समय एक्टिव होगा Link, यहां पढ़ें डिटेल्स



 CUET Admit Card 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस समय एक्टिव होगा Link, यहां पढ़ें डिटेल्स

CUET Admit Card 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) एडमिट कार्ड 2022 आज  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 4, 5 और 6 अगस्त की परीक्षा के लिए CUET UG फेज 2 के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

बता दें, CUET एडमिट कार्ड 2022 केवल फेज 2 परीक्षा के पहले तीन दिनों के लिए जारी किया जाएगा। जबकि CUET UG का समापन 20 अगस्त, 2022 को होगा, अन्य तिथियों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी होने की संभावना है।

NTA ने CUET UG एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक तौर पर जारी करने की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, cuet.samarth.ac.in एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक रात 9 बजे या उसके कुछ समय बाद लाइव होने की उम्मीद है।

CUET UG फेज 2 एजमिट कार्ड  में सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे स्थल, परीक्षा तिथि, शहर और अन्य सभी जानकारी होगी। सभी को इस एडमिट कार्ड को परीक्षा हॉल में ले जाना होगा क्योंकि इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CUET UG Admit Card 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in.  पर जाएं।

स्टेप 2- होम पेज पर आपको "CUET UG Admit Card 2022" लिंक दिखाई देगा।

स्टेप 3-  लॉगिन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4- अब आप सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड देख सकते हैं।

स्टेप 5-  अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

CUET UG 2022  फेज II दो  शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा - सुबह और दोपहर 4 अगस्त, 2022 से 20 अगस्त, 2022 तक। किसी भी अधिक अपडेट के लिए, वेबसाइट को चेक करते रहें।

CUETAdmit Card

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें