DU SOL Admit Card 2022: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां देखें Direct Link
DU SOL Admit Card 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, DU SOL एडमिट कार्ड 2022 आज 1 अगस्त, 2022 को यूजी सेमेस्टर II कोर्सेज के लिए ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।
जिन छात्रों को बीए इंग्लिश ऑनर्स, बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स के लिए उपस्थित होना है, वे अपना एसओएल हॉल टिकट अब आधिकारिक वेबसाइट - web.sol.du.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। DU SOL एडमिट कार्ड 2022 अगस्त, 2022 से शुरू होने वाले UG सेमेस्टर II परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है।
DU SOL Admit Card 2022 - Direct Link
बता दें, बीए इंग्लिश, बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, बी कॉम ऑनर्स की डेटशीट अलग- अलग है। हालांकि, ये परीक्षाएं अगस्त में ही शुरू होंगी और DU SOL हॉल टिकट पर परीक्षा की तारीख, स्थान आदि डिटेल्स की जानकारी दी गई है। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने एसओएल रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
DU SOL Admit Card 2022: इन स्टेप को फॉलो करते हुए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट web.sol.du.ac.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- 'UG Semester-II - ADMISSION TICKET 2021-22 (Only For B.A. Eng. Hons./ B.A. Pol sc. hons./ B.Com hons.)' लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- - नए पेज पर अपना SOL रोल नंबर, जन्म तिथि और पूछे गए अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4- - आपका DU SOL हॉल टिकट 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 5- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
स्टेप 6- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लेना न भूलें।-
छात्रों को अपने DU SOL हॉल टिकट 2022 को परीक्षा हॉल में लाना अनिवार्य है। इसके बिना उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कृपया ध्यान दें कि अन्य विषयों के लिए एसओएल प्रवेश पत्र कुछ समय में जारी किया जाएगा।
Delhi UniversitySOLAdmit Card
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें