REET EXAM : शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, ऐसे करें चेक, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
राजस्थान में शिक्षक भर्ती का विस्तृत सलेबस जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग 46 हजार 500 पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में करने में जा रहा है।
शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट पर सुचना देते हुए कहा है कि, “अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया गया है। विभागीय बेबसाइट पर उक्त विस्तृत सिलेबस को अपलोड कर दिया गया है।
अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया गया है।
— Dr. Bulaki Das Kalla (@DrBDKallaINC) August 10, 2022
विभागीय वेबसाइट पर उक्त विस्तृत सिलेबस को अपलोड कर दिया गया है। pic.twitter.com/ezTFy21RbU
जनवरी, 2022 में शिक्षा विभाग की ओर से बिंदुवार सिलेबस जारी किया गया था। इसके बाद दो बार सिलेबस में बदलाव किया गया, वहीं शिक्षक भर्ती के पैटर्न और सिलेबस में भी काफी बदलाव किया गया।
हाल ही में राजस्थान में REET 2022 की परीक्षा 23 और 24 जुलाई को सम्पन्न हो चुकी है। जनवरी 2023 में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा होना प्रस्तावित है। प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को शिक्षक भर्ती के लिए सिलेबस का इंतजार था जो आज खत्म हो गया है।
Reet News In HindiReet Exam DateRajasthan News
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें