RRB Group D Admit Card : रेलवे आरआरसी लेवल-1 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
इसके साथ ही अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी (RRB GROUP D 2022 ADMIT CARD) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे हमेशा प्रत्येक जोन की वेबसाइटों पर भी एडमिट कार्ड के लिंक जारी करता है। लेकिन 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक आरआरबी प्रयागराज (rrbald.gov.in) व आरआरबी चंडीगढ़ (rrbcdg.gov.in) समेत तमाम वेबसाइटों पर एडमिट कार्ड का लिंक नहीं जारी किया गया। उम्मीद है कि जल्द इन वेबसाइटों पर भी एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।
पहले चरण में ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले 12 अगस्त को रेलवे ने दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दूसरे चरण में 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनके लिए 18 अगस्त से परीक्षा शहर पर्ची ( RRB Group D Exam City Date Details ) व 22 अगस्त से (RRB GROUP D 2022 ADMIT CARD) एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी के करीब 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2019 में शुरू की गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण अभी तक अभ्यर्थियों को परीक्षा का इंतजार करना पड़ा है। रेलवे की इस भर्ती में ग्रुप डी परीक्षा के जरिए कुल 1.03 लाख रिक्ति पदों के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
RRB GROUP D 2022, RRB GROUP D 2022 ADMIT CARD, RRB GROUP D 2022 ADMIT CARD DATE AND TIME, RRB GROUP D 2022 EXAM CITY AND DATE, RRB GROUP D 2022 EXAM CITY DIRECT LINK, RRBCDG.GOV.IN Group D Exam DateRrb Group D ExamRailway Group D 1 Lakh Post
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें