Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 21 सितंबर 2022

प्रवक्ता आश्रम पद्धति के 91 पदों का परिणाम घोषित



 प्रवक्ता आश्रम पद्धति के 91 पदों का परिणाम घोषित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज परीक्षा-2021 के तीन विषयों गणित, भौतिक और रसायन विज्ञान का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। जीव विज्ञान के 33 विषयों का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। इन पदों पर भर्ती के लिए 42814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

प्रारंभिक परीक्षा में 20883 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 1773 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। एक मई 2022 को आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। गणित में 35, भौतिक विज्ञान में 30 और रसायन विज्ञान में 26 प्रवक्ता का चयन हुआ है। परीक्षा नियंत्रक अजय तिवारी के अनुसार परिणाम आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट http// uppsc. up. nic. in पर उपलब्ध है।

गणित में प्रियंका टॉपर

प्रवक्ता गणित में प्रियंका शुक्ला ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर दीप्ति कटियार व तीसरे स्थान पर विनय कुमार सिंह हैं। भौतिक विज्ञान में स्वतंत्र कुमार तिवारी, अनुराग गौड़ और मनोज कुमार जायसवाल, रसायन विज्ञान विभाग में सस्मित कुमार द्विवेदी कृष्णानंद उपाध्याय व हरेन्द्र कुमार क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें