संगीता सिंह को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार
प्रयागराज। उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर की सहायक अध्यापिका संगीता सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है। प्रमुख सचिव बेसिक दीपक कुमार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों से एक-एक शिक्षकों के चयन की सूची जारी की है।
प्रतापगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबा बेलखरनाथ धाम की रश्मि मिश्रा और कौशाम्बी के प्राथमिक विद्यालय अमिरसा नेवादा की अनुराधा पांडेय को भी इस बहुप्रतिक्षित पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके अलावा पांच सितंबर को जिला अपरोध निरोध समिति की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 15 परिषदीय शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय लाक्षागृह हंडिया के शशांक शेखर त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज फूलपुर के शशिकांत मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय जोरवट शंकरगढ़ के विवेकानंद, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय दलापुर बहादुरपुर के अश्विनी कुमार वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय हथिगहां कौड़िहार के जय सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बलापुर चाका की पूर्णिमा मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय पैंतिहा कोरांव के जितेन्द्र राम को नवाजा जाएगा।
संविलियन विद्यालय चांदपुर सराय भरात होलागढ़ के फिरोज आलम खान, प्राथमिक विद्यालय भोजरजा प्रतापपुर के लाल चंद्र वर्मा, संविलियन विद्यालय बड़ी नैनी चाका की शैलजा यादव, प्राथमिक विद्यालय टिकुरी मांडा की प्रतिभा सिंह, प्राथमिक विद्यालय घोघापुर चाका की तनुजा यादव, प्राथमिक विद्यालय महुआरीकलां मांडा की माया गिरी, संविलियन विद्यालय मधेशा कौड़िहार प्रथम की सुमन देवी और उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायसुल्तानपुर बहरिया की प्रियंका मिश्रा को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें