Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 20 सितंबर 2022

सीधे प्रवेश की प्रतीक्षा में डीएलएड प्रशिक्षण रुका



 सीधे प्रवेश की प्रतीक्षा में डीएलएड प्रशिक्षण रुका

प्रयागराज : प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अनिवार्य योग्यता डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) - 2022 प्रशिक्षण के लिए रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा में शिक्षण सत्र 14 सितंबर 1765 प्रक्रिया के बाद रिक्त तय तिथि से शुरू सका। 

दो चरण में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रदेश भर में 1,80,208 सीटें रिक्त रह गई हैं। कुल सीटों के सापेक्ष -45, 153 अभ्यर्थियों को कालेज एलाटमेंट हुआ है, लेकिन प्रवेश इससे भी कम हुए हैं। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षण संस्थानों को सीधे प्रवेश लेने की अनुमति का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कार्यालय से भेजा गया है, लेकिन शासन से अभी अनुमति नहीं मिली है।

डीएलएड संस्थानों में प्रवेश लेने वालों की स्थिति इतनी चिंताजनक है कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तक में 1765 सीटें दो चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद रिक्त हैं। इसमें निजी कालेजों की भी रिक्त सीटों को जोड़ने पर आंकड़ा पौने दो लाख से ज्यादा है। प्रदेश के 66 डायट एवं वाराणसी के एक सीटी कालेज और 30,086 कालेजों में कुल 2,27,126 सीटें हैं। मेरिट क्रम पर उन अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं लिया। पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने पर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीमियम कंटेंट ♛

View More →
प्रीमियम खबरें लोड हो रही हैं...