Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 20 सितंबर 2022

हाईस्कूल व्यावसायिक शिक्षा में सात नए ट्रेड विषयों को दी गई मंजूरी, वर्तमान सत्र से वैकल्पिक विषय के रूप में किया जाएगा लागू

 

हाईस्कूल व्यावसायिक शिक्षा में सात नए ट्रेड विषयों को दी गई मंजूरी, वर्तमान सत्र से वैकल्पिक विषय के रूप में किया जाएगा लागू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल के विद्यार्थियों को अब हुनरमंद भी बनाएगा। इसके लिए वर्तमान सत्र 2022 2023 से हाईस्कूल में व्यावसायिक शिक्षा के तहत सात नए ट्रेड विषय शामिल किए गए हैं। 

इन विषयों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की व्यावसायिक शिक्षा तदर्थ समिति ने मंजूरी दी है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा को रोजगार परक बनाने की दिशा में यूपी बोर्ड ने यह पहल की है। इसी पहल में एकेडमिक पढ़ाई के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा में रोजगार से जुड़े विषयों को जोड़ा गया है, ताकि छात्र-छात्राएं विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक शिक्षा भी प्राप्त कर सकें। सरकार की भी मंशा है कि विद्यार्थियों की शिक्षा मिले, जो स्किल डेवलपमेंट से भी जुड़ी हो। इसी उद्देश्य से व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ब्यूटी एंड वेलनेस, प्लंबिंग, रिटेल स्पोर्ट्स, शारीरिक शिक्षा (फिजिकल एजूकेशन), फिटनेस एंड लेजर ट्रांसपोर्टेशन, लाजिस्टिक एंड वेयरहाउस तथा कृषि (एग्रीकल्चर) को पाठ्यक्रम मैं शामिल किया गया है।  

इसके पहले इन विषयों को व्यावसायिक शिक्षा तदर्थ समिति की बैठक में 22 अगस्त 2022 को विचार के लिए प्रस्तुत किया गया। समिति ने हाईस्कूल परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में इन विषयों को लागू करने का निर्णय लिया। इसे समिति से मंजूरी मिलने का पत्र अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक को 31 अगस्त 2022 को प्रेषित किया गया। मामले पर अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक) मंजू शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को रोजगार के प्रति दक्ष बनाने के लिए इसे वर्तमान सत्र से लागू किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत इन पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने की पहल की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीमियम कंटेंट ♛

View More →
प्रीमियम खबरें लोड हो रही हैं...