IBPS Clerk Result 2022: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक
IBPS Clerk Result 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा (CRP-Clerks XII) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था वो बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) इस भर्ती के जरिए सरकारी बैंक में क्लर्क के 6035 पदों को भरेगा। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 3 व 3 सितंबर को हुआ था।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2022 में होगा।
IBPS clerk main result 2022: यूं करें डाउनलोड
- ibps.in पर जाएं।
- IBPS clerk main result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपनी डिटेल्स डालकर रिजल्ट चेक करें। इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यहां जानें किस राज्य में कितने पदों पर हैं भर्तियां - अंडमान और निकोबार - 04 आंध्र प्रदेश - 209 अरुणाचल प्रदेश - 14 असम- 157 बिहार- 281 चंडीगढ़- 12 छत्तीसगढ- 104 दादर नगर / दमन दीव- 01 दिल्ली एनसीटी - 295 गोवा- 71 गुजरात- 304 हरयाणा - 138 हिमाचल प्रदेश- 91 जम्मू और कश्मीर- 35 झारखंड- 69 कर्नाटक - 358 केरल- 70 लक्षदीप - 05 मध्य प्रदेश- 309 महाराष्ट्र- 775 मणिपुर- 04 मेघालय- 06 मिजोरम - 04 नगालैंड - 04 उड़ीसा- 126 पुदुचेरी- 02 पंजाब- 407 राजस्थान 129 सिक्किम - 11 तमिलनाडु - 288 तेलंगाना- 99 त्रिपुरा- 17 उत्तर प्रदेश- 1089 उत्तराखंड - 19 पश्चिम बंगाल -528, कुल पद : 6035
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें