Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

NEET 2022 Cut off : पिछले तीन सालों में सबसे कम रही इस बार नीट की कट ऑफ, अब काउंसलिंग की तैयारी के लिए MCC की वेबसाइट से देखें स्टूडेंट्स



 NEET 2022 Cut off : पिछले तीन सालों में सबसे कम रही इस बार नीट की कट ऑफ, अब काउंसलिंग की तैयारी के लिए MCC की वेबसाइट से देखें स्टूडेंट्स

NEET result 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 के नतीजे घोषित कर दिए। राजस्थान की तनिष्का ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दिल्ली के वत्स आशीष बतरा को दूसरा स्थान मिला है। इस बार 720 में से अधिकतम 715 अंक केवल 4 स्टूडेंट्स को मिले हैं। इस बार नीट कटऑफ पिछले तीन सालों में सबसे कम है। 

इस बार अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ स्कोर 715-117 गया है जो पिछले साल 720-138 थी,  2020 यह 720 -147 थी। इसे अलावा एससी की कट ऑफ इस बार 116-93 गई है, जो 2020 में 146-113 थी और 2021 में 137-108 रह गई थी। कुल मिलाकर हर साल क्वालीफाइंग मार्क्स रैंज में कमी देखी जा रही है।  

जो उम्मीदवार क्वालिफाइंग परसेंटाइल कटऑफ से अधिक अंक लाएं हैं, वह काउंसलिंग की दौड़ में हिस्सा लेंगे।  नेशनल मेडिकल एसोसिएशन (NMC) और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) की ओर से नीट सीटों पर दी गई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, 2022 में 607 मेडिकल और 315 डेंटल कॉलेजों में 91,415 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस , 52,720 आयुष और 603 BVSc एंड AH सीटें हैं।NEET Result 2022: कटऑफ 2022, 21, 20

कैटेगरी    कटऑफ पर्सेटाइल    2022    2021    2020

जनरल, EWS    50th    715-117    720 - 138    720-147

जनरल + PH, EWS +PH    45th     116-105    137 - 122    146-129

एससी, एसटी, ओबीसी    40th    116-93    137 - 108    146-113

SC&PH, ST&PH, OBC&PH    40th    104-93    136 - 108    146-113



ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा सीट्स के लिए एनटीए ने कहा है कि डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज, भारत सरकार 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी,ईएसआईसी एएफएमसी, बीचएयू, एएमयू के लिए काउंसलिंग करेगी। इसके लिए अब स्टूडेंट्स को एमसीसी की वेबसाइट देखनी होगी, जिस पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।


NEET UG 2022 Cut off Category Wise : यहां देखें नीट कटऑफ

कैटेगरी        कटऑफ परसेंटाइल    कटऑफ स्कोर

अनारक्षित/EWS     50th परसेंटाइल     715-117

ओबीसी        40th परसेंटाइल     116-93

एससी        40th परसेंटाइल     116-93

एसटी        40th परसेंटाइल     116-93


Neet Exam 2022Neet ResultNEET


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें