Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

SSC CHSL 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 रिजल्ट में हुई थी गलती, अब 237 और उम्मीदवारों को किया गया पास

 

SSC CHSL 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 रिजल्ट में हुई थी गलती, अब 237 और उम्मीदवारों को किया गया पास

SSC CHSL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (सीएचएसएल) 2021 टियर-1 के पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का एडिश्नल रिजल्ट जारी किया है। इस रिजल्ट में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) कैटेगरी के और 237 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है।

 अब ये उम्मीदवार भी एसएससी सीएचएसएल 2021 के अगले चरण टियर-2 की परीक्षा में बैठेंगे। एसएससी ने कहा है कि तकनीकी खामियों के कारण कुछ दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी संबंधित क्षैतिज कैटेगरी (ओएच, एचएच, वीएच और अन्य दिव्यांग) में नहीं लिया जा सका था। इस त्रुटि को सुधार लिया गया है और 237 अतिरिक्त अभ्यर्थियों (ओएच - 37, एचएच- 72, वीएच - 76 व अन्य दिव्यांग - 52 ) को टियर-2 डिस्क्रिप्टिव पेपर के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है। 

इसके अलावा 28 अभ्यर्थियों की पीडब्ल्यूडी कैटेगरी 4 अगस्त को जारी की गई टियर-1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट में दिखाई नहीं दी थी। इन उम्मीदवारों की रिवाइज कैटेगरी डिटेल्स उपलब्ध कराई गई है।  टियर-1 रिजल्ट की अन्य बातें पहले जैसी रहेंगी। 

आपको बता दें कि एसएससी सीएचएसएल 2021 टियर-1 का रिजल्ट 4 अगस्त को ssc.nic.in पर जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा के लिए करीब 36 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। टियर-2 पेपर  के लिए 54104 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया। इस भर्ती के जरिए कुल 6072 पदों को भरा जाएगा। सीएचएसएल मेन्स टियर -2 2021 डिस्क्रिप्टिव पेपर 18 सितंबर 2021 को प्रस्तावित है। परीक्षा के मार्क्स 11 अगस्त को जारी कर दिए गए थे। 

जानें क्या रही थी कटऑफ ( SSC CHSL Cut Off )

कैटेगरी     कट-ऑफ अंक     उम्मीदवार उपलब्ध

अनारक्षित     140.18226      7148*

अनुसूचित जाति 112.86061     11677

एसटी              104.78368     5167

ओबीसी             140.12370     12967

ईडब्ल्यूएस          131.40838     9147

ईएसएम               55.58610     5688

ओएच                 107.63592     659

एचएच                   65.89994     638

वीएच                     89.87114     660

अन्य पीडब्ल्यूडी         56.41375     353

कुल -                                             54104



Ssc Chsl Tier 2Ssc Chsl Typing TestSsc Chsl Vacancy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें