Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 5 सितंबर 2022

SSC Stenographer Exam 2020: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म जारी



 SSC Stenographer Exam 2020: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म जारी

SSC Steno Grade C and D Exam 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा 2020 में भाग लिया हो वे भारत के सरकार के संबंधित विभाग में ज्वॉइनिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने ग्रेड सी के लिए 5 विकल्प और ग्रेड डी के लिए 29 विकल्प दिए हैं।

विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के लिए कोड - C1 से C5 तक और D6 से D34 तक दिए गए हैं। जिन विभागों में अभ्यर्थी अपनी ज्वॉइनिंग चाहते हों उन विभागों का कोड अपने फॉर्म में वरीयता के क्रम में भरकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ग्रेड सी के लिए अभ्यर्थियों के लिए ग्रेड पे 4200 से 4600 तक मिलेगा वहीं ग्रेड डी के ग्रेड पे 2400 रुपए निर्धारित हैं।

देखिए SSC Latest Notice

स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D'  परीक्षा, 2020 का  स्किल टेस्ट या स्टेनो परीक्षा 20 और 21 जून, 2022 को आयोजित की गई है। बता दें, स्टेनोग्राफसर ग्रेड 'C' के पद के लिए स्किल टेस्ट में बैठने के लिए कुल 3608 उम्मीदवार और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'D' के पद के लिए 13,445 उम्मीदवार चुने गए थे। एसएससी स्टेनोग्राफर CBT परीक्षा का परिणाम 21 जनवरी 2022 को घोषित किया गया था।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2020 का आयोजन 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। 


SSC RecruitmentSsc ResultSSC Exam

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें