Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 7 सितंबर 2022

UP JEECUP Counselling 2022: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, पहले राउंड की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन आज से



 UP JEECUP Counselling 2022: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, पहले राउंड की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन आज से

UP JEECUP Counselling 2022: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पॉलिटेक्निक (UP JEECUP) काउंसलिंग 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आज से 9 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।

पहले राउंड की ज्वाइस फिलिंग और लॉकिग की प्रक्रिया भी 9 सितंबर तक होगी। इसके बाद पहले राउंड की सीट का अलॉटमेंट 10 सितंबर को किया जाएगा। फ्रीज किए गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11-13 सितंबर तक होंगे।इसके अलावा सेकेंड राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी 11-13 सितंबर तक चलेंगे। कुल मिलाकर 23 सितंबर तक काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी।

UP JEECUP Counselling 2022 शेड्यूल

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निकों संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों वर्ष 2022-23 की प्रवेश परीक्षा 27 से 30 जून के बीच हुई थी। पहले यह छह से 10 जून के बीच होनी थी।यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2022 में मेरिट हासिल करने वाले उम्मीदवार इस जेईईसीयूपी काउंसलिंग के शुरू होने के बाद इसमें भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी  डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें क्योंकि इस काउंसलिंग के लिए आवेदन करते समय उनकी आवश्यकता होगी। 


JeecupUP PolytechnicJeecup.nic.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें