Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

UPSC IAS Toppers Marksheet: यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से लेकर श्रुति शर्मा तक, जानें 7 सालों में कौन है टॉपरों का टॉपर



 UPSC IAS Toppers Marksheet: यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से लेकर श्रुति शर्मा तक, जानें 7 सालों में कौन है टॉपरों का टॉपर

UPSC Toppers Marksheet : देश की सबसे चुनौतीपूर्ण माने जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा बैठते हैं लेकिन सिर्फ 800 से 900 उम्मीदवारों का ही चयन हो पाता है। आईएएस ऑफिसर बनने का ख्वाब लेकर बहुत से युवा अपने घर से कोसों दूर जाकर कई कई सालों तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं। कुछ पहले प्रयास में एग्जाम क्रैक कर दते हैं तो कुछ को पांच-छह साल लग जाते हैं। अधिकांश अभ्यर्थी हर बार असफलता मिलने के बाद अपनी राह बदल लेते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आईएएस टॉपर रोल मॉडल  का काम करते हैं। अभ्यर्थी इन टॉपरों के इंटरव्यू देखते हैं। उनकी स्ट्रैटजी फोलो करते हैं। उनके नोट्स का अध्ययन करते हैं। उनकी सेमिनार अटेंड करके अपनी कमियां सुधारने की कोशिश करते हैं।  

अकसर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के टॉपरों की मार्कशीट वायरल होती रहती है। हाल ही में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर टीना डाबी की 12वीं की मार्कशीट वायरल हुई थी। हम यहां पिछले सात सालों के टॉपरों की यूपीएससी की मार्कशीट दिखा रहे हैं। नीचे सात टॉपरों के मार्क्स का ब्योरा दिया गया है। इनमें अनुदीप दुरीशेट्टी के मार्क्स सबसे अधिक 1126 रहे। 


श्रुति शर्मा - टॉपर- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021

निबंध - (पेपर-1)- 132

जनरल स्टडीज-I (पेपर 2)- 119    

जनरल स्टडीज- II (पेपर 3)- 128

जनरल स्टडीज-III (पेपर 4)- 108

जनरल स्टडीज पेपर IV (पेपर 5)- 139

ऑप्शनल - I (हिस्ट्री) (पेपर 6)- 150

ऑप्शनल - II (हिस्ट्री) (पेपर 7)- 156

लिखित परीक्षा के कुल मार्क्स - 932

पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) - 173

कुल मार्क्स - 1105


शुभम कुमार - टॉपर- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020

निबंध 134

जनरल स्टडीज-I 115

जनरल स्टडीज-II  111

सामान्य अध्ययन- III 092

सामान्य अध्ययन- IV 166

ऑप्शनल- I (एंथ्रोपोलोजी) - 170

ऑप्शनल- II (एंथ्रोपोलोजी) - 150

लिखित परीक्षा के कुल मार्क्स -  876

पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) - 176

कुल अंक 1054


प्रदीप सिंह - टॉपर - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019

पेपर मार्क्स ने अधिकतम अंक प्राप्त किए

निबंध - 140 

जनरल स्टडीज पेपर-1 108 

जनरल स्टडीज पेपर-2 115 

जनरल स्टडीज पेपर-3 101 

जनरल स्टडीज पेपर-4 157

ऑप्शनल पेपर-1 (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)- 148

ऑप्शनल पेपर-2 (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) - 145

लिखित परीक्षा के कुल मार्क्स - 914

इंटरव्यू 158

कुल अंक 1072


कनिष्क कटारिया - टॉपर - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018

निबंध पेपर - 133

जनरल स्टडीज पेपर 1 - 98

जनरल स्टडीज पेपर 2 - 117

जनरल स्टडीज पेपर 3 - 117

जनरल स्टडीज पेपर 4 - 116

ऑप्शनल 1 (गणित) - 170

ऑप्शनल 2 (गणित) - 191

लिखित कुल  – 942

इंटरव्यू - 179

अंतिम कुल - 1121


अनुदीप दुरीशेट्टी - टॉपर - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017

निबंध पेपर - 155

जनरल स्टडीज पेपर 1 - 123

जनरल स्टडीज पेपर 2 - 123

जनरल स्टडीज पेपर 3 - 136

जनरल स्टडीज पेपर 4 - 95

ऑप्शनल 1 (एंथ्रोपॉलोजी) - 171

ऑप्शनल 2 (एंथ्रोपॉलोजी) - 147

लिखित कुल  – 950

इंटरव्यू - 176

अंतिम कुल - 1126


नंदिनी केआर - टॉपर - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016

निबंध पेपर - 142

जनरल स्टडीज पेपर 1 - 131

जनरल स्टडीज पेपर 2 - 103

जनरल स्टडीज पेपर 3 - 116

जनरल स्टडीज पेपर 4 - 104

ऑप्शनल 1 (कन्नड़ लिटरेचर) - 164 

ऑप्शनल 2 (कन्नड़ लिटरेचर) -  167

लिखित कुल  – 927

इंटरव्यू - 193

अंतिम कुल - 1120


टीना डाबी- टॉपर- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015

निबंध पेपर - 145

जनरल स्टडीज पेपर 1 - 119

जनरल स्टडीज पेपर 2 - 84

जनरल स्टडीज पेपर 3 - 111

जनरल स्टडीज पेपर 4 - 110

ऑप्शनल 1 (पॉलिटिकल साइंस) - 128

ऑप्शनल 2 (पॉलिटिकल साइंस) -  171

लिखित कुल  – 868

इंटरव्यू - 195

अंतिम कुल - 1063

यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है। इस भर्ती परीक्षा में हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा बैठते हैं।


UPSC ToppersUPSC TopperTina Dabi

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें