Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 20 सितंबर 2022

UPSC Mains 2022 Question Papers: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र upsc.gov.in पर जारी


 

UPSC Mains 2022 Question Papers: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र upsc.gov.in पर जारी

UPSC Mains 2022 Question Papers: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। यूपीएससी की विभिन्न विष्यों की मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लिया हो या आनी वाली परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हों वे अपने प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 16 और 17 सितंबर को किया गया था।

डायरेक्ट लिंक- UPSC Mains Question Papers 2022

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण की परीक्षा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट मुख्य परीक्षा में मिले अंकों व साक्षात्कार के आधार पर तैयार किया जाता है।

ऐसे आसान स्टेप्स में पाएं UPSC CSE मुख्य परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्र:

1- आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2- होम पेज पर मौजूद टैब Examinations और फिर Active Examinations पर जाएं।

3-अब Civil Services (Main) Examination, 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

4- नई टैब Question Paper पर क्लिक कर संबंधित विषय का पेपर चुनें।

5- अब पीडीएफ फॉर्म में प्रश्न पत्र खुलेगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें