UPSSSC PET 2022: क्या आप जानते हैं पीईटी के बाद कितनी सैलरी वाली नौकरी में आवेदन करने का मिलता है मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। दरअसल उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। इसलिए अभ्यर्थी बढ़चढ़ कर इस परीक्षा में हिस्सा लेतेहैं। राज्य में पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका स्कोरकार्ड 28 अक्तूबर 2022 को जारी किया गया था। PET के स्कोरकार्ड की वैल्यू एक साल तक होती है इसलिएUPSSSC अब राज्य में दूसरी बार PET आयोजित करने जा रही है। PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और इसका आयोजन 15 एवं 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है।
इस साल दोगुनी हो सकती है प्रतिस्पर्धा :
PET 2022 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल PET में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं पीईटी 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 17 लाख के आसपास थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 में शामिल होने अभ्यर्थियों को जबरदस्तप्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
इस टेस्ट के बाद मिल सकती है कितनी सैलरी वाली नौकरी :
PET उन पदों के लिए आयोजित की जाती है जिनका वेतन पे स्केल 1 (5200-20200) ग्रेड पे 1900 / - से ज्यादा और पे स्केल 2 (9300-34800) ग्रेड पे 4600 / - से कम है। यानी अभ्यर्थियों को PET में सफल होने के बाद पे स्केल 1 (5200-20200) ग्रेड पे 1900 / - से ज्यादा और पे स्केल 2 (9300-34800) ग्रेड पे 4600 / - से कम सैलरी वाली नौकरीयों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। साथ ही इन भर्तियोंमें चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को मूल वेतन के अलावा, डीए, एचआरए, यात्रा भत्ता जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें