Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

बारा में 4 महीने से रसाइयों को नहीं मिला मानदेय:दीपावली त्योहार पर हो रही परेशानी, एसडीएम से लगाई गुहार

 

बारा में 4 महीने से रसाइयों को नहीं मिला मानदेय:दीपावली त्योहार पर हो रही परेशानी, एसडीएम से लगाई गुहार

दीपावली नजदीक है। परिषदीय विद्यालयों में खाना बनाने वाले रसोइयों को 4 महीने से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में त्योहार पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एमडीएम के तहत खाना बनाने वाले रसोइयों ने तहसील मुख्यालय में पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

एसडीएम को बताईं समस्याएं

बारा तहसील मुख्यालय पर दर्जनों की संख्या में अलग-अलग गांवों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में खाना बनाने वाले रसोइयों ने आदिम समाज पार्टी के बैनर तले एकत्र होकर तहसील मुख्यालय में पहुंचकर उप जिलाधिकारी को अपनी समस्याएं बताईं।

नहीं मना पाएंगे त्योहार

रसोइयों में शामिल संगीता देवी ने बताया कि विद्यालयों में खाना बनाने के उपरांत 1500 रुपए प्रति माह की दर से उन्हें मानदेय मिलता है। लेकिन 4 महीने से मानदेय न मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। प्राथमिक विद्यालय जारी में खाना बनाने वाली रसोईया कल्लो देवी ने कहा दीपावली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में मानदेय नहीं मिला तो वे त्योहार नहीं मना पाएंगे।

रसोईया गीता देवी ने कहा कि समय पर मानदेय न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। घर की आर्थिक हालत ठीक न होने पर ही वे स्कूल में खाना बनाने का काम करती हैं। उप जिलाधिकारी बारा सुभम कुमार ने जल्द से जल्द दीपावली से पहले रसोइयों को मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें