Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

DU Admission 2nd CSAS merit list: डीयू की दूसरी CSAS मेरिट लिस्ट जारी, admission.uod.ac.in पर करें चेक


 

DU Admission 2nd CSAS merit list: डीयू की दूसरी CSAS मेरिट लिस्ट जारी, admission.uod.ac.in पर करें चेक

DU Admission 2nd CSAS merit list: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट रविवार को दरे रात जारी की गई। दूसरी मेरिट लिस्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  admission.uod.ac.in. पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में उन स्टूडेंट्स को सीट दी गई हैं, जिन्होंने अपग्रेड का विकल्प चुना था। छात्रों को अब इन सीटों को स्वीकार करना होगा। ऐसा नहीं करने पर छात्र दाखिला प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। वहीं, सीटों को स्वीकार करने के लिए छात्रों के पास दो दिन का समय है। एक नवंबर तक सीटों को स्वीकार करने का विकल्प खुला रहेगा।

डीयू ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि सीटों की उपलब्धता के आधार पर, विश्वविद्यालय रविवार, 30 अक्टूबर, 2022 सीएसएएस राउंड II घोषित करेगा। । आवंटन के दूसरे राउंड के लिए, उम्मीदवारों को आवंटित सीट को 31 अक्टूबर, 2022  सुबह 10:00 बजे से सोमवार, से मंगलवार, 01 नवंबर, 2022  शाम 04:59 बजे तक सीटों को स्वीकार करना होगा। प्रवेश फीस का भुगतान 3 नवंबर (शाम 4:59 बजे) तक होगा।"

डीयू द्वारा गुरुवार को शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, 35,388 उम्मीदवारों ने दूसरे दौर में "अपग्रेड" करने के लिए चुना है, जबकि 15,398 उम्मीदवारों ने पहले राउंड में उन्हें आवंटित सीटों को "फ्रीज" करने का फैसला किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें