DU cut off list 2022 : डीयू एडमिशन राउंड 1 सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया टली, जानें कब आएगी मेरिट लिस्ट
DU cut off list 2022 : दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आज जारी होने वाली पहली कटऑफ (फर्स्ट मेरिट लिस्ट) टाल दी गई है। अब यह कल बुधवार 19 अक्टूबर 2022 को डीयू CSAS एडमिशन पोर्टल पर जारी होगी। कल स्टूडेंट्स मेरिट लिस्ट admission.uod.ac.in व du.ac.in पर चेक कर सकेंगे। शेड्यूल आज सीएसएएस पोर्टल पर शाम 5 बजे जारी होगा। डीयू यूजी राउंड वन की मेरिट लिस्ट प्रेफरेंस फिलिंग के दौरान स्टूडेंट्स द्वारा भरे गए कॉलेजों व कोर्सेज एवं कोर्स कॉम्बिनेशन के आधार पर जारी होगी।
जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट ( DU UG CSAS merit list ) से संतुष्ट होंगे, उन्हें अपने स्वीकृति देनी होगी। अभ्यर्थियों को अलॉट की गई सीट के लिए 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्वीकृति देनी थी लेकिन शेड्यूल में बदलाव के बाद ये तिथियां आगे खिसक सकती हैं। पहले के शेड्यूल के मुताबिक कॉलेज 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म्स को वेरीफाई कर अप्रूव करना होगा। वहीं एडमिशन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।
इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से संभावित लिस्ट शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 को जारी की जा चुकी है। च्वॉइस में बदलाव करने के लिए 16 अक्टूबर तक का समय दिया गया था।पहली कटऑफ सूची के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए 25 अक्टूबर को दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इसके लिए 30 अक्टूबर तक सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें