UPSSSC PET 2022 Official Answer Key जारी, यहां क्लिक कर देखें सभी शिफ्ट की उत्तरकुंजी
UPSSSC PET Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( PET ) 2022 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी upsssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति जताने का मौका बाद में दिया जाएगा। इसके लिए यूपीएसएसएससी अलग से नोटिस जारी करेगा। अभी ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की विंडो नहीं खोली गई है। यूपी सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था। राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीईटी 2022 के लिए इस बार करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में करीब 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 33 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को बताया था औसत
अभ्यर्थियों की मानें तो सामान्य अध्ययन के प्रश्न तो सामान्य ही रहे, लेकिन गणित में खासतौर से डाटा इंटरप्रिटेशन (आंकड़ों के विश्लेषण) और ग्राफ पर आधारित प्रश्नों को करने में कठिनाई हुई। कुछ प्रश्न अवधारणात्मक थे। विज्ञान के प्रश्न भी औसत दर्जे के थे। प्रश्नपुस्तिका क्रमांक 10739151 में प्रश्न संख्या सात में पूछा गया था कि किस राज्य में भारत के प्रथम अमृत सरोवर का उद्घाटन किया गया है। इसी पेपर के प्रश्न संख्या 13 में पूछा था कि किस शहर को राजस्थान का सफेद शहर कहा जाता है। ओमान की राजधानी का नाम, भारत के किस राज्य में हाल ही में यूरेनियम खान भंडार पाए गए जैसे प्रश्न पूछे गए थे। भारतीय संविधान और लोक प्रशासन, इतिहास, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, सामान्य विज्ञान, प्राथमिक अंकगणित, तार्किक विचार आदि पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
UPSSSC PET Answer Key 2022 Direct Link
15 अक्टूबर शिफ्ट 1 की आंसर-की
15 अक्टूबर शिफ्ट 2 की आंसर-की
16 अक्टूबर शिफ्ट 1 की आंसर-की
16 अक्टूबर शिफ्ट 2 की आंसर-की
15 अक्टूबर शिफ्ट 1 की आंसर-की
15 अक्टूबर शिफ्ट 2 की आंसर-की
16 अक्टूबर शिफ्ट 1 की आंसर-की
16 अक्टूबर शिफ्ट 2 की आंसर-की
राजकीय कन्या इंटर कालेज सीतापुर एवम आर एम पी पी जी कॉलेज सीतापुर के कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न सामान्य स्तर के थे। एक अभ्यर्थी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पेपर अच्छा आया था। इस बार कटऑफ 76 से ऊपर जा सकती है। लखनऊ के परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले पहली शिफ्ट के ज्यादातर परीक्षार्थियों ने कहा कि उन्होंने 85-90 प्रश्न हल किए हैं। उम्मीदवारों के अनुसार जीएस व करंट अफेयर्स के प्रश्न काफी आसान थे। लखनऊ के एक परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अजय यादव ने ने कहा कि पेपर सामान्य रहा। हिन्दी व सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान रहे। रीजनिंग में समय लगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें