उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ AIPTF ने सशक्तीकरण, विस्तार एवं धरने की सफलता को बनाई रणनीति
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) की बैठक मांडलिक मंत्री अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ के सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। साथ ही मौजूद पदाधिकारियों ने लखनऊ में होने वाले धरना को सफल बनाने की रणनीति पर विमर्श किया।
15 नवंबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरना : संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार द्विवेदी ने संगठन की ताकत का शिक्षकों की बेहतरी एवं अधिकारियों पर प्रभाव की चर्चा की गई। इस संदर्भ में सभी साथियों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (AIPTF) के तत्वावधान में 15 नवंबर को पुरानी पेंशन के लिए लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित धरने में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।
एआइपीटीएफ ने पुरानी पेंशन मुद्दे को उठाया है : मांडलिक मंत्री ने प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध (AIPTF) से शिक्षक क्यों जुड़े, इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा कि यही संगठन हमारी पुरानी पेंशन जैसे बड़े मुद्दों को उठा रहा है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता पांडेय ने AIPTF द्वारा राष्ट्रीय स्तर एवं विश्व स्तर पर किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।
पदाधिकारियों के संगठन में शामिल होने पर बधाई दी : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता पांडेय, जिला अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी भी शामिल हुए। बैठक का संचालन संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया। नवनियुक्त मांडलिक मंत्री अरविंद कुमार मिश्र व नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संगठन में शामिल होने के लिए माल्यार्पण कर बधाई दी गई। विश्वास व्यक्त किया गया कि आने वाले समय में संघ जनपद में सर्वाधिक शक्तिशाली संगठन बनेगा। लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन की भी रणनीति बनाई गई। बैठक में विभिन्न विकास खंडों से आई महिला शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया।
मंडलीय कार्यशाला पांच को : निपुण भारत मिशन व आपरेशन कायाकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंडलीय कार्यशाला पांच नवंबर को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। इसमें प्रयागराज के साथ कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना कार्यालय में कार्यरत सभी जिला समन्वयक शामिल होंगे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी अकादमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स ग्रुप भी शामिल होंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा लखनऊ की टीम भी आएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें