Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें अगले चरणों की प्रक्रिया के बारे में



 आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें अगले चरणों की प्रक्रिया के बारे में

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। अभ्यर्थी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 19 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड नतीजे जारी करेगा। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। 

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कई शिफ्टों में होने के चलते नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला लागू होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला जारी किया है। अभ्यर्थियों को बताया गया है कि उनके मार्क्स किस तरह से निकाले जाएंगे।

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे।

महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए अगले चरण पीईटी की शर्तें-

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 

- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।

- 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।


महिला उम्मीदवारों के लिए 

- एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।

- 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 


भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी की 1,03,769 भर्तियों में से 20 फीसदी (20,734 पद) अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित रखे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें