Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 20 नवंबर 2022

वयस्कों के लिए आधार कार्ड बनवाना अब मुश्किल होगा



 वयस्कों के लिए आधार कार्ड बनवाना अब मुश्किल होगा

लखनऊ। वयस्कों का आधार बनवाना अब ज्यादा मुश्किल होगा। कड़ी जांच पड़ताल और सत्यापन के बाद ही आधार बन पाएगा। यूआईडीएआई आधार बनाने की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। पासपोर्ट की तरह ही सख्त सत्यापन के बाद आधार बन सकेंगे। आधार के बढ़ते महत्व और दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने वयस्क नागरिकों के आधार नामांकन के नियमों में बदलाव किया है।  

18 वर्ष से नीचे की उम्र वालों के आधार नामांकन और अपडेशन की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।यूआईडीएआई के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह के मुताबिक इसके लिए राज्यस्तर पर अधिकारी नामित होगा। वयस्क द्वारा आवेदन करने पर पर तहसील और एलआईयू सत्यापन में आवेदन के दावे सही पाए जाने पर आधार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

आधार में लगेंगे छह माह

अब व्यस्क नागरिकों का आधार बनने में छह माह लग सकते हैं। अभी तक 90 दिनों के भीतर आधार बन जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें