Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 28 नवंबर 2022

GATE 2023: गेट का शेड्यूल जारी, MTech , MSc ए़डमिशन के अलावा सरकारी नौकरी भी दिलाता है इसका स्कोर



 GATE 2023: गेट का शेड्यूल जारी, MTech , MSc ए़डमिशन के अलावा सरकारी नौकरी भी दिलाता है इसका स्कोर

GATE 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2023 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। गेट परीक्षा 4 से 12 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 3 जनवरी से अपलोड किए जा जाएंगे। उम्मीदवार इसे gate.iitk.ac.in. पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। पेपर 4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी, 2023 को होंगे। परीक्षा सभी दिनों में 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

गेट शेड्यूल

4 फरवरी: सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30): सीएस; दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30): एआर, एमई

5 फरवरी: सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30): ईई, ईएस, एक्सएच; दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30): बीएम, सीवाई, ईसी

11 फरवरी: सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30): जीजी, आईएन, एमए, पीई, एक्सई, एक्सएल; दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30): एई, एजी, बीटी, सीएच, ईवाई, जीई, एमटी, एनएम, पीएच, पीआई, टीएफ।

12 फरवरी: सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30): सीई1, एसटी, दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30): सीई2,  एमएन ।

गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई (आईआईटी मद्रास) और रुड़की द्वारा किया जाता है।  गेट 2023 का संचालन आईआईटी कानपुर कर रहा है।

गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कुछ सार्वजनिक उपक्रमों में भर्ती के दौरान गेट स्कोर से नौकरी मिलती है। गेट स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को सीधा इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें