Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 2 नवंबर 2022

SSC : दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

 

SSC : दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। ssc.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 7 नवंबर 2022 तक उसे दर्ज करा सकता है। ऑब्जेक्शन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यह भर्ती परीक्षा 10 से 20 अक्टूबर तक कराई गई थी। देशभर में 23,58,535 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था।

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल की 835 वैकेंसी भरने के लिए यह भर्ती ली जा रही है। कुल 835 वैकेंसी में 559 वैकेंसी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है और शेष 276 महिला अभ्यर्थियों के लिए।


Download Answer Key

यूं चेक करें आंसर-की

- ssc.nic.in पर जाएं।

- Head Constable (Ministerial) in Delhi Police Examination, 2022: Uploading of Candidates’ Response Sheet(s) along with Tentative Answer Keys के लिंक पर क्लिक करें।

- Click here for Candidate’s Response Sheet along with Tentative Answer Keys and submission of representation के लिंक पर क्लिक करें।

- सब्मिट पर क्लिक करें। फिर Click Here पर क्लिक करें।

- रोल नंबर व पासवर्ड डालकर लॉग इन पर क्लिक करें। आंसर-की आपके कंप्यूटर पर आ जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें