Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

UPSSSC PET 2021 की वैधता बढ़ाई गई, तो क्या अब UPSSSC PET 2022 के रिजल्ट में होगी देरी?

 

UPSSSC PET 2021 की वैधता बढ़ाई गई, तो क्या अब UPSSSC PET 2022 के रिजल्ट में होगी देरी?

UPSSSC PET Result 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी व लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी-2022)  का रिजल्ट आने में देरी होगी, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन राज्य सरकार ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा-2021 (पीईटी) वालों को बड़ी राहत दी है। उनकी वैधता अवधि को बढ़ाकर 8 जनवरी 2023 या पीईटी-2022 का परिणाम आने तक के लिए मान्य कर दिया गया है। इससे पीईटी 2021 वाले जनवरी 2023 तक निकलने वाली भर्ती के पात्र माने जाएंगे।

इससे कई उम्मीदवार अंदाजा लगा रहे हैं कि पीईटी 2022 के नतीजे जारी होने में देरी हो सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। यह भी कहा जा रहै है कि नतीजे दिसबंर के आखिरी सप्ताह या जनवरी में जारी हो सकते हैं।

पीईटी 2022 में करीब 25 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जो अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस संबंध में आयोग की ओर से जल्द ही कोई अपडेट दिया जा सकता है। पीईटी परीक्षा के परिणाम आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जल्द जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां livehindustan.com पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें