Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

UPSSSC PET 2022 : जानें कब जारी होगा रिजल्ट और क्या है कम्प्लीट एनालिसिस, 2023 में कब होगी परीक्षा



 UPSSSC PET 2022 : जानें कब जारी होगा रिजल्ट और क्या है कम्प्लीट एनालिसिस, 2023 में कब होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का इसी माह की 15 और 16 तारीख को राज्य भर के 1200 से भी अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजन कराया गया था। इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं इसके बाद अब उम्मीदवार इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। PET के स्कोर कार्ड की वैलिडिटी एक साल तक होती है और राज्य में पहली बार यह परीक्षा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में जल्द ही लेखपाल की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती काफी लोकप्रिय है और इसका आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC जल्द ही राज्य में लेखपाल की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। वहीं इसी साल की शुरुआत में राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर निकली भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कौन कर सकेंगे आवेदन :

UPSSSC द्वारा आयोजित की गई लेखपाल की पिछली भर्ती को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल की अगली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य किया जा सकता है। गौरतलब है कि PET 2021 का सर्टिफिकेट 27 अक्तूबर 2022 तक ही वैलिड था। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच तय की जा सकती है और उनका 12वीं पास होना अनिवार्य किया जा सकता है। हालांकि जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

रिक्तियों की संख्या का क्या होगा गणित :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस बार लेखपाल भर्ती के जरिए तकरीबन 4500 से 5000 पदों पर भर्ती कर सकती है। राज्य में लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती में किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें होंगी, इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती में भी सीटें इसी हिसाब से आरक्षित हो सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें