Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 19 दिसंबर 2022

व्याख्याता पदोन्नति मामले में शिक्षकों ने सीएम अशोक गहलोत को सौंपा ज्ञापन



 व्याख्याता पदोन्नति मामले में शिक्षकों ने सीएम अशोक गहलोत को सौंपा ज्ञापन

जयपुर. शिक्षक पदोन्नति संघर्ष समिति राजस्थान के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष रामकेश दौसा के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दौसा यात्रा के दौरान ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि 2021 में व्याख्याता पद पर सीधी भर्ती और पदोन्नति में दो अलग-अलग योग्यताएं रखी गई हैं। संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि समिति की मांग है कि जिन शिक्षकों ने गजट नोटिफिकेशन से पूर्व डिग्री कर कर ली है व विश्वविद्यालय में प्रवेश ले लिया है उन्हें वर्तमान व भविष्य की समस्त डीपीसी में शामिल कर राहत प्रदान की जाए। इस पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने आश्वस्त किया की जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें