Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

RRB ग्रुप डी रिजल्ट कुछ क दिनों में जारी होने के संकेत, रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया अहम नोटिस


 

RRB ग्रुप डी रिजल्ट कुछ क दिनों में जारी होने के संकेत, रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया अहम नोटिस

RRB Group D Result : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की घोषणा से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। आरआरबी ने इस नोटिस में बताया है कि अभ्यर्थियों के मार्क्स व रिजल्ट कैसे कैलकुलेट किए जाएंगे और परसेंटाइल स्कोर कैसे निकाला जाएगा। नोटिस के मुताबिक परसेंटाइल स्कोर के आधार पर मेरिट तय की जाएगी। जो अभ्यर्थी न्यूनतम मार्क्स (अनारक्षित वर्ग - 40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस -40 फीसदी, ओबीसी नॉन क्रीम लेयर - 30 फीसदी और एससी व एसटी -30 फीसदी  मार्क्स)  हासिल करेंगे, वे ही इसके योग्य होंगे। उम्मीदवारों को उनके नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर  शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

इसके लिए प्रत्येक उम्मीदवार के परसेंटाइल स्कोर को नॉर्मलाइज्ड मार्क्स में बदला जाएगा। सीसीएए उम्मीदवारों को वेटेज भी दिया जाएगा। मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स तय करने के उद्देश्य से इस प्रक्रिया स्टैंडर्ड मैथमेटिकल फॉर्मूला, बेस शिफ्ट, रॉ मार्क्स सभी देखें जाएंगे।  

यहां पढ़ें पूरा नोटिस

सीबीटी की सभी शिफ्टों में सर्वाधिक मीन (औसत) वाली शिफ्ट को बेस शिफ्ट निर्धारित किया जाएगा। इसके निर्धारण के पीछे शर्त यह होगी कि इसका वर्तमान उम्मीदवार काउंट 70 फीसदी होना चाहिए या फिर सभी शिफ्टों के औसत से अधिक होना चाहिए। अगर दो शिफ्टों का सर्वाधिक मीन सर्वाधिक व्यक्तिगत मार्क्स जितना है तो उसे बेस शिफ्ट मान लिया जाएगा। और अगर सर्वाधिक मीन और सर्वाधिक व्यक्तिगत मार्क्स एक समान है तो टाई तोड़ने के लिए हाइएस्ट प्रेजेंट कैंडिडेट काउंट वाली शिफ्ट को बेस शिफ्ट मान लिया जाएगा। 

आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

RRB Group D results : यूं कर सकेंगे चेक

स्टेप 1- अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप चाहे तो ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

स्टेप 2- Click here to view score of Level 1 of 7th CPC  के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालें। लॉग इन करें। 

स्टेप 4- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें